• होम
  • दुनिया
  • आग उगल रहा पाकिस्तान का मुल्ला जनरल, बोला- कलमे पर रखी गई पाक की बुनियाद, हम हिंदुओं से अलग

आग उगल रहा पाकिस्तान का मुल्ला जनरल, बोला- कलमे पर रखी गई पाक की बुनियाद, हम हिंदुओं से अलग

पाकिस्तान में मुल्ला जनरल के नाम से प्रसिद्ध असीम मुनीर ने मुसलमानों को हिन्दुओं से अलग बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नींव कलमे पर रखी गई है। हम हर मामले में हिन्दुओं से अलग है, हमारा धर्म अलग है।

Asim Munir
inkhbar News
  • April 17, 2025 9:56 am Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

नई दिल्ली। पाकिस्तान में मुल्ला जनरल के नाम से प्रसिद्ध असीम मुनीर ने मुसलमानों को हिन्दुओं से अलग बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नींव कलमे पर रखी गई है। हम हर मामले में हिन्दुओं से अलग है, हमारा धर्म अलग है। हमारे रीती-रिवाज और संस्कृति-सोच सब उनसे अलग हैं। यही असल में टू-नेशन थ्योरी की नींव थी। जनरल मुनीर ने ये बातें देश की राजधानी इस्लामाबाद में पहले ओवरसीज पाकिस्तानी सम्मेलन के दौरान कही।

हमने चुकाई है कीमत

इस सम्मेलन में पीएम शहबाज शरीफ समेत पाकिस्तान के कई बड़े सियासी नेता मौजूद थे। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की कहानी आप अपने बच्चों को जरूर सुनाएँ। हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारी सोच, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। इसलिए हम एक देश नहीं, दो देश हैं। हमारे पूर्वजों ने इस देश के लिए बलिदान दिया है। हम इसकी रक्षा करना जानते हैं।

अल्लाह ने बनाया पाकिस्तान

जनरल मुनीर ने आगे कहा कि आज तक कलम पर सिर्फ़ दो ही राज्य स्थापित हुए हैं। पहला रियासत-ए-तैयबा है क्योंकि तैयबा का नाम हमारे नबी ( पैगंबर मोहम्मद साहब) ने रखा था। आज इसे मदीना कहते हैं। जबकि दूसरी रियासत अल्लाह ने 1300 साल बाद पाकिस्तान के रूप में बनाया। बता दें कि आसिफ मुनीर 2027 तक पाकिस्तान के आर्मी चीफ बने रहेंगे। उनका कार्यकाल पहले 2025 तक ही था, जिसे 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

 

लालू के ख़ास विधायक रीतलाल ने दानापुर कोर्ट में किया सरेंडर, घर से मिले थे 77 लाख के ब्लैंक चेक

Tags

pakistan