Ashley Perez: गोल्फ़ आउटलेट ‘स्क्रैच’ की एक चौंकाने वाली नई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोल्फ के दिग्गज फिल मिकेलसन ने कथित तौर पर एक टूर्नामेंट के दौरान साथी टूर प्रोफ़ेशनल पैट पेरेज़ की पत्नी को अपनी एक न्यूड (बिना कपड़े) तस्वीर दिखाई थी. 2014 से 2023 पैट के साथ शादी के रिश्ते में रहने वाली एशली पेरेज़ ने आउटलेट को बताया कि यह घटना 2015 में न्यू जर्सी में हुए बार्कलेज टूर्नामेंट के दौरान हुई थी. उस समय मिकेलसन ने इस जोड़े को लिबर्टी नेशनल गोल्फ़ कोर्स में अपने विला में बुलाया था. जब पैट वॉशरूम गए और एशली और मिकेलसन आँगन (पैटियो) में अकेले रह गए.
एशली पेरेज ने गोल्फ़ मीडिया आउटलेट ‘स्क्रैच’ को बताया कि फ़िल ने मुझसे कहा कि वह आज रात अपने बेडरूम का दरवाज़ा खुला रखेंगे. जब पैट सो जाएं, तो तुम मुझसे मिलने आना. आउटलेट के अनुसार, उन्होंने कहा कि उन्होंने मिकेलसन की इस हरकत को ठुकरा दिया और तुरंत अपने पति को नहीं बताया, क्योंकि वह टूर्नामेंट के बीच में कोई हंगामा नहीं करना चाहती थीं. जब बाद में एशली पेरेज़ को इस बारे में पता चला तो उन्होंने मिकेलसन से इस बारे में बात की.
वर्ष 2015 में हुई थी घटना
आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, मिकेलसन ने कैलिफ़ोर्निया के ला क्विंटा में मैडिसन क्लब में एक कॉर्पोरेट आउटिंग के दौरान माफ़ी मांगी थी. कहा जाता है कि फिल मिकेलसन ने एक साथी गोल्फर की पत्नी को अपनी नग्न तस्वीर दिखाई थी. एशली पेरेज़ (जिनकी शादी 2014 से 2023 तक पैट से हुई थी) का आरोप है कि यह घटना 2015 में हुई थी.
यह आरोप नवंबर 2022 में क्लॉड हार्मोन के पॉडकास्ट पर पेरेज़ की चर्चित टिप्पणियों का मुख्य हिस्सा बन गया, जब उन्होंने कहा कि ज़्यादातर लोगों के मुकाबले फिल के लिए मेरे मन में एक अलग तरह की नफ़रत है. फिल ने मेरे साथ हद पार कर दी, ऐसी हद जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए और जिसे माफ़ नहीं किया जा सकता. वह जानते हैं कि उन्होंने गलती की है.
माफ नहीं किया जा सकता मिकेलसन को
उन्होंने इस हरकत के लिए माफ़ी मांगी, लेकिन मैं उन्हें इसके लिए माफ़ नहीं कर सकती. एशली पेरेज़ का कहना है कि उनके पास पैट और मिकेलसन के बीच बाद में हुई 26 मिनट की फ़ोन कॉल की रिकॉर्डिंग है. उनका दावा है कि इस बातचीत के दौरान मिकेलसन कभी पछतावा जताते तो कभी कहते कि उन्हें उस शाम की बातें याद नहीं हैं. जब पैट ने उनसे कहा कि उन्होंने एशली को नग्न फ़ोटो दिखाई थी, तो मिकेलसन ने कथित तौर पर जवाब दिया: ‘मतलब टॉपलेस?’
56 वर्षीय मिकेलसन की सदस्यता खत्म
यहां पर बता दें कि 56 वर्षीय मिकेलसन पर ये आरोप एक अलग और पहले से ही सार्वजनिक हो चुके स्कैंडल के बीच लगे हैं, जिसमें छह बार के मेजर चैंपियन शामिल हैं. इस महीने की शुरुआत में गोल्फ़ डाइजेस्ट ने रिपोर्ट किया कि कैलिफ़ोर्निया के रैंचो सांता फ़े में ‘द फ़ार्म्स गोल्फ़ क्लब’ से मिकेलसन की सदस्यता खत्म कर दी गई थी. उन पर एक महिला स्टाफ़ मेंबर के साथ गलत तरीके से शारीरिक संपर्क करने का आरोप था. एशली पेरेज़ का कहना है कि उनके पास पैट और मिकेलसन के बीच हुई 26 मिनट की फ़ोन कॉल की रिकॉर्डिंग है.