Home > क्राइम > बॉयफ्रेंड से ऐसी क्या बात हुई… युवती ने पिता का दिल निकालकर रख दिया पेट पर; क्या अंदर था कपल?

बॉयफ्रेंड से ऐसी क्या बात हुई… युवती ने पिता का दिल निकालकर रख दिया पेट पर; क्या अंदर था कपल?

America Woman cut her fathers Heart: मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले एक अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने घर की खिड़की से अंदर देखा, तो उन्हें फर्श पर खून की बूंदें दिखाई दीं. दिल पिता के पेट पर रखा था.

By: JP Yadav | Published: August 1, 2026 8:12:01 PM IST



America Woman cut her fathers Heart: अमेरिका के इंडियाना में मिडवेस्ट की एक महिला ने बेरहमी से हत्या करते हुए अपने पिता का दिल निकाल दिया. पुलिस का आरोप है कि महिला ने बेरहमी से चाकू घोंपते हुए अपने ही पिता का दिल निकाला, जिससे उनकी मौत हो गया. अब 32 साल की सेरेना डोलनिक्स को रविवार (26 जुलाई, 2026) की शाम को इंडियाना के वालपराइसो में उसके 70 साल के पिता ग्रेगरी डोलनिक्स के घर के बाहर गिरफ्तार किया गया. 

परिवार के चिंतित सदस्यों ने घर पर ‘वेलफेयर चेक’ (हाल-चाल जानने) के लिए अधिकारियों को बुलाया था. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सेरेना से उसके पिता से बात करने को कहा, तो वह ‘अजीब बातें’ कर रही थी. जब परिवार 911 पर बात कर रहा था, तभी सेरेना डोलनिक्स के बॉयफ्रेंड ने परिवार को मैसेज भेजा कि वह ग्रेगरी के घर पर है और उसने सेरेना को ‘खून से लथपथ’ देखा है. 

बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर कहा कि सेरेना डोलनिक्स ने गुस्से और आपा खोकर अपने पिता को चाकू मारा था और उसे लगा कि वह खुदकुशी करने वाली है. FOX8 की रिपोर्ट के मुताबिक, जब अधिकारी घर पहुंचे तो सेरेना डोलनिक्स ने खुद को एक बंद बेडरूम में बंद कर लिया था.

पेट पर रखा हुआ था दिल

इसके बाद रात करीब 8 बजे घर पर SWAT टीम को बुलाया गया. सेरेना डोलनिक्स अधिकारियों के सामने डटी रही और आखिरकार रात करीब 9:45 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि घर के अंदर उसके पिता का शव मिला, जिसका दिल निकालकर पेट पर रखा हुआ था.

अधिकारियों ने बताया कि 70 साल के बुजुर्ग के सिर, हाथों और बाहों पर भी कई घाव थे. 32 साल की सेरेना डोलनिक्स पर आरोप है कि रविवार (26 जुलाई, 2026) को इंडियाना के वालपराइसो में अपने पिता के घर पर बेरहमी से चाकू घोंपते हुए उसने उनका दिल निकाल लिया. आरोप है कि डोलनिक्स ने अपने पिता का दिल निकाल लिया और उनके सिर, बाहों और धड़ पर चाकू से कई वार किए; पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय वह खून से लथपथ थी.

घर के अंदर था भयानक मंजर

अधिकारियों को ग्रेगरी डोलनिक्स (70) का शव उनके घर में मिला और उनकी मौत को हत्या करार दिया गया. NBC शिकागो की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट के दस्तावेजों में अधिकारियों ने इंडियाना वाले घर के अंदर के भयानक मंजर का वर्णन किया है, जिसमें हिरासत में लिए जाने पर सेरेना का खून से लथपथ मिलना भी शामिल है. 

 घर के अंदर मिले खून से मिले चाकू

खबरों के मुताबिक, घर के अंदर खून से सने तीन चाकू मिले और कोरोनर ने मौत का कारण कई धारदार हथियारों से लगी चोटों के कारण हुई हत्या बताया. सेरेना डोलनिक्स पर अब हत्या का आरोप है और कोर्ट के रिकॉर्ड से पता चलता है कि उन्हें जमानत नहीं दी गई. जब सेरेना को हिरासत में लिया गया, तो हाथ में चोट के कारण उन्हें पहले अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: ति का छोटे भाई की खूबसूरत पत्नी के साथ था अवैध संबंध, पत्नी ने आधी रात को कमरे में रंगे हाथ पकड़ा तो…

खबरों के मुताबिक, उन्होंने अधिकारियों को बताया कि यह चोट उनके पिता के घर में हुई खून-खराबे से संबंधित नहीं थी, बल्कि उनके यार्ड में ‘वीड-वैकर और छोटी आरी’ के इस्तेमाल का नतीजा थी. हालांकि, अधिकारियों ने गौर किया कि उस प्रॉपर्टी पर कोई बगीचा नहीं था जहां उन्होंने काम करने का दावा किया था.

यह भी पढ़ें: ‘छोटू’ को देखते ही मचल जाता था खूबसूरत पत्नी का मन, पति के बाहर जाते ही बंद कर लेती थी कमरा, फिर बेटा…

Tags:
Advertisement