Home > विदेश > भारत पर क्यों भड़का अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप के करीबी ने अप्रत्यक्ष रूप से दे डाली धमकी- अंजाम होगा बुरा

भारत पर क्यों भड़का अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप के करीबी ने अप्रत्यक्ष रूप से दे डाली धमकी- अंजाम होगा बुरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिस्तान के बिश्केक में 26वें SCO शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से मुलाकात की. इस पर अमेरिका खफा बताया जा रहा है.

By: JP Yadav | Published: September 3, 2026 10:17:55 AM IST



किर्गिस्तान के बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की मुलाकात को लेकर अमेरिका मित्र देश भारत पर भड़क गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टॉप अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पेज़ेशकियन की मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को नहीं लगता कि भारत और ईरान कोई डील कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी देश को ऐसे तरीके बनाने में उनकी मदद नहीं करनी चाहिए जिनसे वो पैसा कमा सकें और फिर उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने और परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में कर सकें. 

अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि जो देश ऐसे तरीके बनाने में मदद करेंगे, उन पर भी अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है. अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि और अगर देश ऐसा करने का फ़ैसला करते हैं, तो हमें उन पर भी प्रतिबंध लगाने होंगे. एक तरह से उन्होंने धमकी दी है कि भारत भी अगर कोई डील ईरान के साथ करता है तो अमेरिका प्रतिबंध लगाने से नहीं हिचकेगा. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिस्तान के बिश्केक में 26वें SCO समिट के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से मुलाकात की, इससे अमेरिका नाराज बताया जा रहा है. 

भारत और ईरान के बीच ट्रेड डील से किया इन्कार

इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का मानना ​​है कि भारत और ईरान अभी किसी ट्रेड डील पर बातचीत नहीं कर रहे हैं. उन्होंने यह बात तब कही जब उनसे किर्गिस्तान के बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की मुलाकात के बारे में पूछा गया. ब्रायन किल्मीड शो में रुबियो से पीएम मोदी और पेज़ेशकियन की मुलाकात के बारे में पूछा गया और यह भी कि क्या भारत और ईरान किसी ट्रेड एग्रीमेंट पर काम कर रहे हैं?
इस पर रुबियो ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच कोई ट्रेड डील हो रही है. उन्होंने कहा कि देश अपनी विदेश नीति खुद बनाते हैं और कई देश ईरान सरकार के संपर्क में रहते हैं.

देश ईरान की आर्थिक मदद करने से बचें

रुबियो ने कहा कि ज़ाहिर है हर देश अपनी विदेश नीति बनाता है और दुनिया भर के कई देश ईरानी सरकार से बातचीत करते हैं. उन्होंने आगे  कहा कि देशों को ईरान की अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए या ऐसे रास्ते नहीं बनाने चाहिए जिनसे तेहरान के लिए रेवेन्यू पैदा हो सके. रूबियो ने कहा कि मुझे लगता है कि असल में जो बात है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में बहुत साफ़ कहा है – वह यह है कि किसी भी देश को ईरान की प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए.

Advertisement