Home > विदेश > अब शुरू होगी असली तबाही! अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर किया हमला; चारों तरफ मच गई चीख पुकार

अब शुरू होगी असली तबाही! अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर किया हमला; चारों तरफ मच गई चीख पुकार

Israel Iran US War: अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हमला कर दिया है. बताया जा रहा है कि होर्मुज स्ट्रेट के पास दक्षिणी लारक द्वीप पर हमला किया गया है.

By: Sohail Rahman | Published: May 26, 2026 9:10:16 AM IST



Israel Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच कुछ दिनों के लिए थम गया था. लेकिन एक बार अमेरिका ने ईरान पर हमला कर पूरी दुनिया के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. बताया जा रहा है कि होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरानी द्वीपों पर हमले किए गए हैं. इस पूरे हमले के बारे में अमेरिकी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी ईरान में ये नए हमले किए गए, जिनमें एक ईरानी मिसाइल साइट के साथ-साथ बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही नावों को निशाना बनाया गया.

इसके अलावा, अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे. इन हमलों का मकसद अमेरिकी सैनिकों को ईरानी सेनाओं से होने वाले खतरों से बचाना था.

सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने क्या कहा?

सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सेना मौजूदा संघर्ष विराम के दौरान संयम बरतते हुए अपनी सेनाओं की सुरक्षा करना जारी रखे हुए है. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब दोनों पक्ष दावा कर रहे हैं कि किसी समझौते तक पहुंचने के लिए चल रही बातचीत में प्रगति हुई है. इन नए हमलों की वजह से यह आशंका बढ़ गई है कि युद्ध विराम को लेकर जारी बातचीत रूक सकती है और दोनों पक्षों के बीच फिर से दुश्मनी शुरू हो सकती है.

यह भी पढ़ें – ट्रंप के साथ ईरान ने कर दिया खेला, होर्मुज में करेगा ये काम; मास्टर प्लान देख अमेरिकियों के उड़े होश

कितने लोगों की हुई मौत?

ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के ताजा हमले ईरान के लारक द्वीप पर हुए थे. ईरानी मीडिया आउटलेट SNN के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट के पास दक्षिण में स्थित लारक द्वीप पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. स्थानीय लोगों का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मारे गए लोगों में से तीन की पहचान कर ली गई है. हालांकि, कुल मृतकों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है. इसके अलावा, अभी ये भी तय नहीं हो पाया है कि मारे गए लोग सेने से जुड़े थे या इन हमलों में आम लोगों को निशाना बनाया गया था.

यह भी पढ़ें – कम हो जाएगा पेट्रोल-डीजल का दाम! ईरान और अमेरिका में डील डन, कितने दिन बाद खुल जाएगा होर्मुज?

Advertisement