Advertisement · Scroll to continue
  • होम
  • दुनिया
  • America: लॉस एंजिलिस आग में अब तक 24 की मौत, राष्ट्रपति बाइडेन बोले- हमारा दिल दुख रहा है…

America: लॉस एंजिलिस आग में अब तक 24 की मौत, राष्ट्रपति बाइडेन बोले- हमारा दिल दुख रहा है…

आग से अमेरिका को अब तक 13 लाख करोड़ रूपये का नुकसान हो चुका है। इसके साथ ही आग की वजह से अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
(Joe Biden)
  • January 14, 2025 11:14 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में लगी आग और ज्यादा भीषण रूप लेती जा रही है। बताया जा रहा है कि ये कैलिफोर्निया के इतिहास में लगी अब तक की सबसे बड़ी आग है। पिछले 8 दिनों में इस आग ने 35 हजार एकड़ से ज्यादा इलाके को पूरी तरह से जला दिया है। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

13 लाख करोड़ का नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग से अमेरिका को अब तक 13 लाख करोड़ रूपये का नुकसान हो चुका है। इसके साथ ही आग की वजह से अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Advertisement · Scroll to continue

राष्ट्रपति बाइडेन ने ये कहा

इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लॉस एंजिलिस आग को लेकर एक शोक संदेश जारी किया है। इस संदेश में लिखा है, ‘लॉस एंजिल्स में जंगल की आग में खोई हुई 24 निर्दोष आत्माओं के लिए हमारा दिल दुखता है। जिल और मैं उनके और उनके प्रियजनों के लिए प्रार्थना करते हैं। हम अभूतपूर्व रूप से चल रही जंगल की आग से हुई तबाही से बहुत दुखी हैं।’

हजारों इमारतें हो गईं ध्वस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आग की वजह से लॉस एंजिलिस में 10 हजार इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इसके अलावा 30 हजार घरों को आग ने नुकसान पहुंचाया है। लॉस एंजिलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभी यह आग और ज्यादा फैलेगी। प्रशासन ने 50 हजार से ज्यादा लोगों को तुरंत घर खाली करने के लिए कहा है।

हॉलीवुड में मची है सनसनी

इस आग ने हॉलीवुड में सनसनी फैला दी है। कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले जल कर राख हो गए हैं, इसमें मार्क हैमिल, मैंडी मूर, मारिया श्राइवर, जेमी ली कर्टिस, लीटन मेस्टर, जेम्स वुड्स और पेरिस हिल्टन का घर शामिल है। कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज को जान बचाने के लिए अपना घर छोड़ना पड़ा है। ब्रेटनवुड इलाके में बने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी अपना घर खाली करना पड़ा है।

 

अर्धनारीश्वर धाम की इस किन्नर कथावाचक के साथ रेप पर रेप करता गया लड़का, फ्री समझकर पूरे परिवार ने उठाया फायदा

Tags

joe biden