रूस-यूक्रेन युद्ध में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना की ओर से जंग लड़ रहे 16 भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। इसके साथ ही 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अभी तक रूस की सेना में भारतीय नागरिकों के शामिल होने के 126 मामले सामने आए थे। इस दौरान 96 लोग भारत लौट चुके हैं। लेकिन बाकी लोग अभी रूस में ही फंसे हैं। उनमें से 16 लोग लापता हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि हम बचे हुए भारतीय नागरिकों की रिहाई को लेकर रूसी सरकार से बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में 12 भारतीय नागरिकों की जान चली गई है। इसके अलावा जैन टीके नाम का एक भारतीय नागरिक युद्ध में घायल हो गया है, जिसका मॉस्को में इलाज चल रहा है। इलाज पूरा होने के बाद वह भारत लौट आएगा।
‘मोदी खत्म करा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध’, जेलेंस्की ने बांधे भारत की तारीफों के पुल