Inkhabar Hindi News

क्या कभी चखे हैं दुनिया के सबसे महंगे फल!

डेपोकोन- संतरा और कीनू का कॉम्बीनेशन वाला ये फल खाने में बेहद मीठा और बीजरहित होता है, जिसकी कीमत करीब 80 डॉलर तक जाती है.

पिंकग्लो पाइनएप्पल- गुलाबी रंग का अनानास दिखने में जितना स्वादिष्ट है, उगाने का तरीका भी अनोखा होता है, इसलिए कीमत 50 से 100 डॉलर तक जाती है

ब्लैक डायमंड- ये तिब्बत के पहाड़ों में उगने वाले सेब की किस्म है, जिसका रंग काला-बैंगनी होता है. इसके गुणों के चलते कीमत 100 डॉलर तक जाती है

ताइयो चेरी- चेरी की ये प्रजाति दुनियाभर में मशहूर है. इसके अनोखे स्वाद के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 500 डॉलर तक जाती है

युबारी खरबूज- होकाइडो में उगने वाला ये खरबूज अपने स्वाद और उगाने के तरीके के लिए मशहूर है, इसकी कीमत 25,000 डॉलर तक जाती है

रूबी रोमन अंगूर- इशिकावा में उगाए जाने वाले ये अंगूर मिठास और लो एसिड के लिए मशहूर हैं.इनकी कीमत 20 ग्राम की कीमत लगभग 8,400 डॉलर है

ताइयो नो तमागो आम- मियाजाकी में उगने वाले इन आमों को सूरज का अंडा भी कहते हैं. इस आम की कीमत 4,500 डॉलर तक जा चुकी है.

डेंसुक तरबूज-ये तरबूज अपने काले छिलके और मिठास के लिए फेमस है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 6,000 डॉलर तक जा चुकी है

Read More