Inkhabar Hindi News

कचरा नहीं खजाना हैं इन 5 सब्जियों के छिलके!

कुदरत ने कई सब्जियों के छिलकों में गूदे से भी ज्यादा फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन दिए हैं

इन्हें फेंकने के बजाय छिलके समेत खाने या साफ करके इस्तेमाल करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं

आलू के छिलके में फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन B6 होता है जिसे अच्छी तरह धोकर छिलके समेत पकाने से पाचन और ब्लड प्रेशर सही रहता है

खीरे के छिलके में फाइबर, सिलिका और विटामिन K होता है जो त्वचा का ख्याल और हड्डियों को मजबूत बनाता है

बैंगन के गहरे बैंगनी रंग के छिलके में 'नासुनिन'नामक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है जो यह दिमागी कोशिकाओं को सुरक्षित रखकर कैंसर का खतरा कम करता है

गाजर के छिलकों में बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार होता है, यह आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए अमृत समान है

शकरकंद के छिलके में भरपूर आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं

Read More