Inkhabar Hindi News

सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनती हैं महिलाएं?

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है

इस महीने में चारों ओर हरियाली नजर आती है जो मन को अपार शांति देती है

यही वो महीना है जब सुहागिन महिलाएं हरे रंग की चूडियां पहनना पसंद करती हैं

हरा रंग बुध का कारक है जो बुद्धि, समृद्धि और नई शुरुआत का कारक भी कहा जाता है

हरे रंग की चूड़ियों को सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं जिसे पहनकर माता पार्वती और भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं

तो सुहागिन महिलाओं को अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है

हरी चूड़ियां धारण करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देती हैं

यह परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है और इसे सुहाग की निशानी माना जाता है

Read More