
क्या आपने कभी सोचा है कि कुएं का आकार गोल ही क्यों होता है. 3 कोने या 4 कोने वाला क्यों नहीं होता. या किसी अन्य आकार का क्यों नहीं होता?
यह महज इत्तेफाक नहीं है कि कुआं गोल होता है बल्कि इसके पीछे एक साइंटिफिक कारण भी है
कुएं का गोल आकार पानी के दबाव को चारों ओर हिस्सों में एक समान बांटता है वो भी नेचुरली. न कहीं ज्यादा न कहीं कम
कुएं को खोदते हैं. मलबा निकलता है. खाली हिस्से में दीवारे रह जाती हैं. ऐसे में जमीन पर दबाव पड़ता है
कुएं का गोल आकार इस दबाव को वह आसानी से सहन कर लेता है और हर एक जगह पर प्रैशर बराबरी से बंट जाता है
इससे दीवारें ढ़हने का खतरा भी कम होता है. ऐसे में जब कुएं के अंदर पानी आता है तो उसका दबाव भी समान रूप से पड़ता है
गोलाई के कारण कुएं की दीवारें मजबूत और लंबे वक्त तक टिकाऊ हो जाती हैं और किसानों को नुकसान कम होता है
कुएं को गोलाई में इसलिए भी तैयार करते हैं क्योंकि खुदाई एक समान दिशा में होती है जो तुलनात्मक आसान होता है
उदाहरण के लिए घर की दीवारों पर गोलाई में ड्रिलिंग की जाती है लेकिन ड्रिलिंग तिकोने या चौकोर शेप में की जाए तो दीवारे फट सकती हैं