Inkhabar Hindi News

कौन हैं युविका चौधरी?

युविका चौधरी एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. एक्ट्रेस को टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है.

युविका चौधरी का जन्म 2 अगस्त 1983 को हुआ था. वे उत्तर प्रदेश के बड़ौत से हैं.

साल 2004 में, उन्होंने जी सिने स्टार्स की खोज में हिस्सा लिया था. उसके बाद, उन्होंने एक बहुत पॉपुलर टीवी सीरियल “अस्तित्व- एक प्रेम कहानी” में काम किया.

साल 2006 में, युविका चौधरी ने हिमेश रेशमिया के एक म्यूज़िक वीडियो “वादा तैनू” में काम किया, जो उनके एल्बम “आप का सुरूर” का एक गाना था जो बाद में बहुत पॉपुलर हुआ.

युविका चौधरी ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. अचानक फराह खान की नजर एक्ट्रेस पर गई, फिर उन्हें 'ओम शांति ओम' फिल्म में काम करने का मौका मिला. इसमें युविका ने डॉली अरोड़ा की भूमिका अदा की.

युविका चौधरी ने कुछ समय के ब्रेक के बाद लाइफ ओके के शो 'दफा 420' से टीवी पर वापसी की. हालांकि, बाद में इस शो में उनकी जगह अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने ले ली. साल 2015 में युविका ने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपनी सादगी और शांत स्वभाव से दर्शकों का ध्यान खींचा.

युविका चौधरी ने टैलेंटेड एक्टर विपुल रॉय को बहुत लंबे समय तक डेट किया, जिनसे उनका ब्रेकअप तब हुआ जब वह बिग बॉस 9 के दौरान प्रिंस नरूला से मिलीं, जिनसे उन्होंने बाद में अक्टूबर 2018 में शादी कर ली.

Read More