Inkhabar Hindi News

कौन हैं राशि खन्ना? पेड्डी विवाद के बीच क्यों हो रही चर्चा

कौन हैं राशि खन्ना? पेड्डी विवाद के बीच क्यों हो रही चर्चा

फ़िल्म 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के  ग्लैमरस किरदार विवाद के बाद, एक्ट्रेस राशि खन्ना का एक पुराना बयान फिर से चर्चा में आ गया है. 

पिछले साल एक इंटरव्यू में राशि ने साउथ इंडियन फ़िल्मों में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके पर खुलकर बात की थी.

उन्होंने कहा था कि महिलाओं को इस तरह दिखाना सिर्फ़ साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है; बॉलीवुड में भी ऐसा अक्सर होता है.

राशि खन्ना ने साफ़ तौर पर कहा कि यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि कोई एक्टर क्या करने में सहज महसूस करता है.

हर आर्टिस्ट की अपनी सीमाएं होती हैं; कुछ लोग ऐसे रोल या सीन करने में सहज होते हैं, तो कुछ नहीं.

राशि ने आगे कहा कि वह किसी की निजी पसंद पर कोई टिप्पणी नहीं करतीं. 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राशि ने कहा कि उनके लिए सहज महसूस करना सबसे जरूरी है. 

अगर उन्हें कभी लगता है कि कोई सीन हद पार कर रहा है या उसमें वह अच्छी नहीं लगेंगी, तो वह तुरंत उस रोल के लिए मना कर देती हैं.

 साउथ में कई कमर्शियल फ़िल्मों में काम करने के बाद, अब वह हिंदी सिनेमा में कंटेंट-बेस्ड प्रोजेक्ट्स करना चाहती हैं.

Read More