कौन हैं पामेला सेरेन? जिन्होंने लॉकअप 2 में किया चौंकाने वाला खुलासा
Kamesh-dwivedi
Jul 26, 2026
Jul 26, 2026
Kamesh-dwivedi
‘लॉकअप 2’ शो में कंटेस्टेंट के तौर पर मौजूद पामेला सेरेना ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया.
शो में पामेला सेरेना ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का ऐसा सच है, जिस पर उन्हें कभी गर्व नहीं रहा. फिर उन्होंने बताया कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान वह क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाती थीं.
पामेला सेरेना ने बताया कि जब वह स्टूडेंट थीं, तब उनका एक दोस्त कई क्रिकेटरों के संपर्क में था. उसे पहले से जानकारी मिल जाती थी कि कौन-सी टीम जीतेगी या कौन खिलाड़ी कितना स्कोर करेगा.
पामेला के मुताबिक, इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने अपने दोस्त से टिप्स लेकर क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाया. उन्होंने दावा किया कि इससे उन्हें काफी पैसे कमाने का मौका मिला.
पामेला सेरेना ने कहा कि जिस जगह वह सट्टेबाजी करती थीं, वहां यह कानूनी था. हालांकि, उन्होंने माना कि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह पैसे कमाने का गलत तरीका था.
पामेला ने शुरुआती जीवन ब्रिटेन में बिताया और 2012 में दुबई शिफ्ट हो गईं. उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी की पढ़ाई की और बाद में लंदन स्कूल ऑफ़ फ़िल्म प्रोडक्शन से ट्रेनिंग ली.
टेलीविजन पर मशहूर होने से पहले, पामेला ने ब्यूटी पेजेंट के ज़रिए अपनी पहचान बनाई. उन्हें मिस यूनिवर्स दुबई 2021 और मिस UAE वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया, इन टाइटल्स ने इंटरनेशनल लेवल पर उनकी प्रोफ़ाइल को मज़बूत किया.