हॉलीवुड की सिडनी स्विनी अपनी एक्टिंग, ग्लैमरस अंदाज और विवादित विज्ञापनों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं.
कभी फिल्मों में उनके किरदार चर्चा बटोरते हैं, तो कभी उनकी निजी पसंद और फैशन लोगों का ध्यान खींचते हैं.
ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आखिर क्या है उनकी लोकप्रियता का राज़ और क्यों Gen Z के बीच उनका इतना क्रेज है?
सिडनी को HBO सीरीज़ यूफोरिया में कैसी हॉवर्ड के रोल से पहचान मिली. वह द व्हाइट लोटस, शार्प ऑब्जेक्ट्स, और द हैंडमेड्स टेल में भी नज़र आईं.
द व्हाइट लोटस में उनके काम ने उन्हें एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया और उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.
सिडनी के रेड कार्पेट लुक्स, फैशन सेंस और फोटोशूट अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. उनकी ग्लैमरस इमेज ने उन्हें युवाओं के बीच एक खास जगह दिलाई है.
2024 में, ग्रूमिंग ब्रांड डॉ. स्क्वैच ने सिडनी स्विनी के नहाने के पानी से प्रेरित एक खास साबुन कैंपेन लॉन्च किया.
सिडनी के ग्लैमरस स्टाइल वाले एक ऐड ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी. कुछ क्रिटिक्स ने महिलाओं के स्पोर्ट्स को प्रमोट करने के बजाय उनके लुक्स पर फोकस करने पर सवाल उठाया, जबकि सपोर्टर्स ने इसे एक मार्केटिंग चाल माना.
अपने विवादों के बावजूद, सिडनी फिल्मों, फैशन और सोशल मीडिया में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं.