मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने पिछले महीनों मॉडल-एक्ट्रेस ईशा रिखी से गुपचुप शादी रचा ली थी. अब जाकर कई दिनों बाद ईशा रिखी ने सबके सामने कंफर्म किया है कि वो बादशाह की पत्नी हैं.
ईशा रिखी एक अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाती हैं.
उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर फिल्मों में कदम रखा.
ईशा रिखी ने साल 2013 में फिल्म 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे' से अभिनय की शुरुआत की.
ईशा ने बॉलीवुड में भी काम किया है. साल 2018 में, उन्होंने नवाबजादे फिल्म में अभिनय किया, जिसमें वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनीत पाठक ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह और ईशा लगभग चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि दोनों ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की.
मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने इस साल 2026 मार्च में एक निजी समारोह में गुपचुप शादी रचाई थी.
फैंस के सवालों का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बादशाह को पतिदेव कहकर बुलाया. इसके साथ ही उन्होंने साथ में एक तस्वीर भी साझा की.