मानसून में महीनें मे कौन से जूस पीने इम्यूनिटी होती है मजबूत?

मानसून शुरू हो चुका है और इस मौसम में लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं क्योंकि मानसून में अक्सर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसके लिए कई तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। इस जूस में विटामिन-सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट और मैंगनीज होता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप मानसून में पीकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।

गाजर का जूस गाजर का जूस भी रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सेब का जूस जिन लोगों को रोजाना सेब का जूस पीने की आदत होती है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता हमेशा मजबूत रहती है। इस जूस को विटामिन-सी का भरपूर स्रोत माना जाता है।

टमाटर का जूस टमाटर के साथ-साथ इसका जूस भी विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन ई, फ्लेवोनॉयड्स और फाइटोस्टेरॉल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अच्छा माना जाता है।

कीवी का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप कीवी का जूस पी सकते हैं। यह जूस विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है। आपको इसका जूस जरूर पीना चाहिए।