Inkhabar Hindi News

कौन से देश में चली थी सबसे पहली ट्रेन?

कौन से देश में चली थी सबसे पहली ट्रेन?

क्या आप जानते हैं कि दुनिया की पहली यात्री रेलगाड़ी कहाँ चली थी और उसका नाम क्या था? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

दुनिया की पहली यात्री रेलगाड़ी 27 सितंबर, 1825 को इंग्लैंड में चली थी।

यह रेलगाड़ी स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच शुरू की गई थी और इसका नाम लोकोमोशन नंबर 11 रखा गया था।

इस रेलगाड़ी का डिज़ाइन प्रसिद्ध इंजीनियर जॉर्ज स्टीफेंसन ने तैयार किया था और इसका निर्माण रॉबर्ट स्टीफेंसन एंड कंपनी ने किया था।

यह रेलगाड़ी भाप इंजन से चलती थी और इसने सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू किया।

इस रेलगाड़ी में 450 से 600 यात्री सवार थे और इसकी गति 15 मील प्रति घंटा थी।

बता दें कि रेलगाड़ी को चलाने से पहले इसे रस्सियों और घोड़ों की मदद से पटरी पर लाया गया था।

भारत में पहली रेलगाड़ी की बात करें तो पहली यात्री रेलगाड़ी 16 अप्रैल, 1853 को मुंबई से ठाणे तक चली थी।

Read More