✕
जोरों की भूख होगी चुटकियों में शांत, बस इस रेसिपी से 5 मिनट में बनाएं क्रीमी नूडल्स!
Karishma-upadhyay
Dec 01, 2025
Dec 01, 2025
Karishma-upadhyay
जोरों की भूख होगी चुटकियों में शांत, बस इस रेसिपी से 5 मिनट में बनाएं क्रीमी नूडल्स!
आजकल के समय में ज्यादातर लोग तेजी की भूख लगने पर इंस्टेंट नूडल्स बनाकर खाना बेहद पसंद करते हैं.
ऐसे में अगर आप भी जोरों की भूख लगने पर इंस्टेंट नूडल्स बनाकर खाते हैं, लेकिन अब कुछ नया ट्राई करने का सोच रहे हैं.
तो आइए आज हम आपको जोरों की भूख लगने पर 5 मिनट में क्रीमी नूडल्स बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी बताते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए इंस्टेंट नूडल्स, दूध, बटर, मेयोनेज़ या क्रीम, काली मिर्च, नमक और चीज.
ऐसे में अगर आप चाहें तो इसमें कुछ सब्जियां भी डाल सकते हैं, जैसे शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, प्याज, बीन्स, आदि.
क्रीमी नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करके नूडल्स डालें और 2 मिनट पकाकर छान लें फिर अलग हटा दें.
अब उसी पैन में बटर गरम करके कटी सब्जियां डालें और 1 मिनट पकाकर इसमें दूध डालें, साथ ही धीमी आंच पर उबलने दें.
फिर इसमें नूडल्स मसाला, नमक, काली मिर्च और नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं, फिर मेयोनेज़ या क्रीम डालकर हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं.
अब ऊपर से चीज डालकर पिघलने दें और गैस बंद करके चिली फ्लेक्स या ओरिगैनो डालें और गरमा गरम परोसें.
Read More
सर्दियों में जा रही हैं बच्चों के लिए लेने कपड़े? तो जरूर ट्राई करें ये गर्म और कंफर्टेबल जैकेट डिजाइन!
अलसी खाने से ये बीमारी होती है ठीक! जानें इसकी तासीर ठंडी होती है या गर्म?
इस विटामिन की कमी से उदास रहते हैं आप, हर वक्त करता है रोने का मन!
शाम की चाय के साथ बनाएं लच्छेदार और क्रिस्पी पकौड़ा, हर बाईट में मिलेगा सॉलिड मजा!