Inkhabar Hindi News

कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

हर बार की तरह इस बार भी किसानों के खाते में ₹2,000 कब आएंगे, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

ऐसे में चलिए जानें कब जारी हो सकती है 24वीं किस्त?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अभी तक 24वीं किस्त की तारीख की घोषणा नहीं की है. 

हालांकि पिछले सालों के रिकॉर्ड के देखें तो यह किस्त अक्टूबर या नवंबर में जारी होने की संभावना है.

पिछले साल पीएम किसान योजना की तीसरी किस्त 20 नवंबर को जारी की गई थी. 

सिर्फ नवंबर ही नहीं, इससे पहले 5 अक्टूबर 2024 को भी योजना की एक किस्त जारी की गई थी. 

ऐसे में इस बार भी अक्टूबर के दौरान किस्त आने की उम्मीद जताई जा रही है.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार ₹2,000-₹2,000 की किस्त दी जाती है. यानी एक साल में कुल ₹6000 सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं.

Read More