Inkhabar Hindi News

जब असली दर्द बना चेतना पांडे की एक्टिंग की जान

जब असली दर्द बना चेतना पांडे की एक्टिंग की जान

हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट में एक्ट्रेस चेतना पांडे के अभिनय को जमकर तारीफ मिल रही है.

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही थीं.

एक्ट्रेस चेतना पांडे ने बताया कि शूटिंग शूरू होने के समय वह भावनात्मक और मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं.

चेतना का खुद को संभालना मुश्किल हो रहा था, लेकिन उन्होंने अपने दर्द को कमजोरी नहीं बनने दिया.

फिल्म में निभाया गया सुनहरी का किरदार चेतना की निजी जिंदगी से काफी मिलता-जुलता था.

चेतना ने कहा कि अभिनय के लिए अलग से भावनाएं पैदा करने की जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि उनके अपने अनुभव ही किरदार में उतर गए.

चेतना का मानना है कि जिंदगी की कठिन परिस्थितियां इंसान को मजबूत बनाती हैं. हर मुश्किल किसी न किसी बड़े मकसद के लिए हमें तैयार करती है.

चेतना ने कहा कि आज के समय में लोगों का ध्यान बहुत जल्दी भटक जाता है. ऐसे दौर में अगर कोई फिल्म सालों तक दर्शकों के दिलों में बनी रहती है, तो वही उसकी सबसे बड़ी सफलता होती है.

फिल्म हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट 12 जून 2026 को रिलीज हुई. इस हॉरर फिल्म में चेतना पांडे के साथ मिमोह चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में हैं.

Read More