✕
Inkhabar Hindi News

ग्लैमरस फोटो अपलोड करने पर जब एक्ट्रेस से पूछा गया रेट

ग्लैमरस फोटो अपलोड करने पर जब एक्ट्रेस से पूछा गया रेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस गिरिजा ओक कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया है.

गिरिजा पिछले दो दशकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. हाल ही में उनकी ग्लैमरस तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं.

एक पुराने इंटरव्यू में, गिरिजा ने अपनी अचानक मिली पॉपुलैरिटी और कैसे फेम ने उन्हें बदल दिया, इस बारे में बात की.

गिरिजा ने अपनी अचानक मिली पॉपुलैरिटी का दूसरा पहलू भी बताया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें सोशल मीडिया पर गंदे मैसेज मिलने लगे हैं.

गिरिजा ने कहा किसी ने मुझे लिखा, मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं. मुझे एक मौका दो. किसी ने मुझसे मेरा रेट पूछा, एक घंटे का क्या प्राइस है?

मुझे ऐसे बहुत सारे मैसेज आते हैं. अगर यही लोग मुझे असल ज़िंदगी में देखते, तो शायद वे मेरी आंखों में देखते भी नहीं. लेकिन पर्दे के पीछे लोग कुछ भी कह देते हैं.

जब सामने होते हैं, तो वही लोग बड़े प्यार और इज़्जत से बात करते हैं. यह दुनिया बहुत अजीब है. हमें इस वर्चुअल दुनिया को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए, यह बहस का विषय है.

वर्क फ्रंट पर, गिरिजा ने तारे जमीन पर, शोर: इन द सिटी, लेडीज़ स्पेशल और मॉडर्न लव: मुंबई जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है. उन्हें आखिरी बार फ़िल्म भारत भाग्य विधाता में देखा गया था.

Read More