धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या है बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन?
Shristi-s
Jul 25, 2026
Jul 25, 2026
Shristi-s
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या है बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन?
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि लंबे छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल के बाद यह फैसला आया है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की सफलता बताया.
विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए फिल्मी अंदाज में लिखा कि अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना.
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर जंतर-मंतर से एक वीडियो शेयर किया और इसे छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए खुशी जाहिर की.
बिग बॉस और धुरंधर फेम आयशा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्ट्री साइन शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी विक्ट्री डे दोस्तों. उन्होंने इसे छात्रों की जीत का दिन बताया.
रैपर रफ्तार ने धर्मेंद्र प्रधान की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि Gen Z अपनी जिद और दृढ़ता से बदलाव लाना जानता है.
सोनाक्षी सिन्हा ने प्रदर्शन से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाई ये कर दिया? उनका यह छोटा-सा रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
ताहिरा कश्यप ने कहा कि छात्र सिर्फ देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं. उन्होंने युवाओं की आवाज को लोकतंत्र की ताकत बताया.
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि युवाओं ने दिखा दिया है कि संगठित आवाज किसी भी सत्ता को जवाबदेह बना सकती है. उन्होंने आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी.
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि यह फैसला युवाओं की जीत का प्रतीक है और छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए.