क्या है आकांक्षा चमोला का तीसरा राज़, जिसके सामने आने का है डर?
Shristi-s
Jul 28, 2026
Jul 28, 2026
Shristi-s
क्या है आकांक्षा चमोला का तीसरा राज़, जिसके सामने आने का है डर?
रियलिटी शो लॉक अप के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि उनका तीसरा सीक्रेट इतना बड़ा है कि उसके सामने आने पर उन्हें और उनके पति गौरव खन्ना को आलोचना का सामना करना पड़ सकता है.
टास्क के दौरान आकांक्षा ने श्रेया कालरा से भावुक होकर कहा कि उनके पास अब सिर्फ एक ही सीक्रेट बचा है और वह उसे किसी भी कीमत पर उजागर न करें.
आकांक्षा चमोला ने कहा कि वह श्रेया पर भरोसा कर रही हैं और चाहती हैं कि उनका विश्वास न टूटे.
पामेला से बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि वह एक पब्लिक फिगर हैं और उनके पति गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. .
ऐसे में अगर तीसरा सीक्रेट सामने आया तो लोग उन्हें और गौरन को नहीं छोड़ेंगे और पूरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
आकांक्षा चमोला ने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि तीसरा सीक्रेट सामने आने के बाद उनका परिवार भी उनसे नाराज हो जाएगा.
चमोला ने भावुक अंदाज में कहा कि घरवाले मुझे थप्पड़ मारेंगे और सवाल करेंगे कि इतनी बड़ी बात आखिर उनसे क्यों छिपाई गई.
लॉक अप के फिनाले से पहले अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आकांक्ष चमोला का तीसरा सीक्रेट क्या है.
हालांकि अभी तक शो में इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनके बयानों ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है.