Inkhabar Hindi News

तरबूज खाने से क्यों खत्म हो रहीं जिंदगियां?

भारत में तरबूज खाने से हो रही मौतों के पीछे फूड पॉइजनिंग और फलों में जहरीले केमिकलों की मिलावट को जिम्मेदार बताया जा रहा है

एक्सपर्ट बता रहे हैं कि तरबूज अपने आप में जहरीला नहीं होता, लेकिन इसे लाल, मीठा और आकर्षक दिखाने के लिए केमिकलों के गलत यूज से जानलेवा हो सकता है

मुनाफाखोरी के लिए दुकानदार तरबूज को जल्दी बड़ा करने, लालपन और मिठास बढ़ाने के लिए एरिथ्रोसिन-बी जैसे केमिकल इंजेक्शन लगाते हैं

तरबूज को बिना धोए काटने से छिलके पर मौजूद साल्मोनेला या ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया गूदे में चले जाते हैं और इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं

एक साथ अधिक मात्रा में तरबूज खाने से भी बॉडी में पोटेशियम हाई या हाइपरकेलेमिया हो सकता है, जिससे हार्ट बीट और किड़नी पर प्रैशर पड़ता है

तरबूज को हमेशा धोकर खाएं. घंटों से खुले में कटे रखे तरबूज को खरीदने से बचें. तरबूज सामान्य से ज्यादा मीठा, लाल या गला हुआ लगे तो न खाएं. रात में तरबूज खाने से बचें.

Read More