Inkhabar Hindi News

कौन हैं वेदिका पिंटो?

हाल ही में सीरीज 'मुसाफिर कैफे' रिलीज हुई है, जिसमें वेदिका पिंटो, सुधा की भूमिका में नजर आ रही हैं.

वेदिका पिंटो का जन्म 14 अक्टूबर 1995 को मुंबई में एक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था.

उन्होंने मुंबई के इकोल मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की, जिसके बाद उसने यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से ग्रेजुएशन किया.

फिल्मों में आने से पहले, वेदिका को डांस का शौक था. अपनी स्कूल की पढ़ाई के दौरान, वह नेशनल और इंटरनेशनल डांस कॉम्पिटिशन में एक्टिव रूप से शामिल थीं और इसके लिए उन्हें कई सर्टिफिकेट भी मिले.

वेदिका पिंटो को पहली सफलता साल 2019 में मिली, जब वह रितविज के म्यूजिक वीडियो लिग्गी में दुल्हन के रूप में नजर आईं. यह गाना पूरे देश में बहुत पॉपुलर हुआ, जिससे वेदिका रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं.

लिग्गी की सफलता के बाद, वेदिका ने 2022 में ऑपरेशन रोमियो के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया.

'मुसाफिर कैफे' सीरीज में एक्ट्रेस के साथ विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना भी नजर आ रही हैं. वेदिका पिंटो इस सीरीज से सुर्खियों में हैं.

Read More