Inkhabar Hindi News

घर की उत्तर दिशा में इस 1 चीज को रखने से बन जाएंगे मालामाल!

घर की उत्तर दिशा में  इस 1  चीज को रखने से बन जाएंगे मालामाल!

वास्तु शास्त्र में दिशाओं को विशेष महत्व दिया गया है। घर की उत्तर दिशा के लिए भी वास्तु में कई नियम बताए गए हैं।

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है, जो धन देने वाली दिशा है।

यह दिशा ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मकता से जुड़ी है। ऐसे में इस दिशा में कुछ भी रखने से पहले वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए।

जानिए कुछ खास चीजों के बारे में, जिन्हें वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार, घर या दुकान की उत्तर दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। परिवार में खुशियाँ बनी रहती हैं।

वास्तु में कछुए को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आप घर की उत्तर दिशा में पीतल या क्रिस्टल का कछुआ रख सकते हैं।

घर की उत्तर दिशा में पानी की तस्वीर लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। धन लाभ और करियर में तरक्की के योग बनते हैं।

Read More