A view of the sea

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग तनाव का शिकार होते जा रहे हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए वह अरोमाथेरेपी को चुनते हैं।

इस थेरेपी में कई तरह के ऑयल होते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। 

ये ऑयल नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन खास ऑयल के बारे में....

लैवेंडर ऑयल की सुगंध काफी मनमोहक होती है। ये चिंता को दूर करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करती है।

चंदन की खुशबू तो हर किसी को पसंद होती है। इसे आप रोजाना सोने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोमैरिन ऑयल भी तनाव को कम में काफी मदद करता है। इससे मानसिक थकान भी दूर होती है। 

जैस्मिन ऑयल याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये सिरदर्द और माइग्रेन से भी राहत दिलाता है। 

ऑरेंज ऑयल भी तनाव को कम करने में मदद करता है और शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है। 

यूकेलिप्टस का तेल तनाव, सिरदर्द और सांस से जुड़ी परेशानियां दूर करता है।

Read More