Inkhabar Hindi News

बुढ़ापे में यहां कटेगी ऐश की जिंदगी!

रियायरमेंट के बाद हर कोई शांति और सुकून से जीना चाहता है लेकिन शहरों में बढ़ते शोर-शराबे, प्रदूषण और अपराधों से चिंता बढ़ जाती है

इसलिए लोग पहले से रियाटरमेंट की प्लानिंग करते हैं ताकि बुढ़ापा टेंशन फ्री कटे और पेंशन के बजट में सारे खर्चे हो जाएं

यदि आप भी रिटायरमेंट के बाद किसी शांत जगह बसने का मन बना रहे हैं तो ये 5 शहर खर्च और सुविधाओं के मामले में राहत का काम कर सकते हैं

देहरादून - भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर पहाड़ों से घिरा देहरादून साल भर सुहावने मौसम और हरियाली से घिरा रहता है. यहां रहने का खर्च कम और बुजुर्गों के लिए अच्छी मेडिकल सुविधाएं है

कोयंबटूर - तमिलनाडु के कोयंबटूर में वर्ल्ज क्लास मेडिकल फेसिलिटी और स्प्रिचुअल प्लेसेस मौजूद हैं. यहां आप कम मेंटेनेंस में बुढ़ापा हेल्दी और सेफली काट सकते हैं

मैसूर - कर्नाटक का मैसूर एक ऐसा प्रदूषण मुक्त शहर है जहां जिंदगी ठहराव महसूस कराती है. यहां घर का रेंट और  पब्लिक ट्रांसपोर्ट दूसरे शहरों से सस्ता है

चंडीगढ़ - बड़े-बड़े पार्क, हरियाली, चौड़ी सड़कें और बेस्ट मेडिकल सर्विसेस चंडीगढ़ को एक रिटायरमेंट स्पॉट बनाती है. शहर थोड़ा महंगा है लेकिन पेंशन के बजट में सुकून जरूर देगा

भोपाल - खूबसूरत झीलें और चारों ओर हरियाली. नेचुरल ब्यूटी से भरपूर ये शहर सस्ता, आरामदायक और सेफ है. जहां सुकून, खुशी और हेल्थ सर्विस आसानी से मिल जाती हैं.

Read More