
UPSC CSE संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है, जिसके माध्यम से IAS, IPS और IFS जैसे शीर्ष पदों पर भर्ती होती है
NEET UG चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली यह देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है
IIT-JEE Advanced देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों जैसे-IIT में इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए यह सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा मानी जाती है
GATE ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के जरिए इंजीनियरिंग स्नातकों को मास्टर डिग्री और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में नौकरी मिलती है
CAT देश के सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों जैसे IIM में मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए साझा प्रवेश परीक्षा (CAT) आयोजित की जाती है
UGC NET विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्रता तय करती है
CA Exam इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI द्वारा आयोजित यह परीक्षा अकाउंट्स और फाइनेंस फील्ड की सबसे कठिन परीक्षा है
SSC CGL कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती होती है
CLAT कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट को देश के शीर्ष नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में एलएलबी LLB और एलएलएम LLM जैसे लॉ कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित होती है
NDA-CDS रक्षा मंत्रालय के तहत भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग- UPSC द्वारा यह परीक्षा ली जाती है