ये है दुनिया के 10 सबसे ताकतवर एयरफोर्स, जानें भारत किस स्थान पर ? 

आइए जानते हैं दुनिया के शीर्ष 10 देशों की हवाई ताकत की स्थिति।

अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायुसेना है। उसके पास कुल 14,486 सैन्य विमान हैं और ये पहले स्थान है।

दूसरे नंबर पर रूस आता है, जिसके पास 4,211 मिलिट्री एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से 3,908 एयरफोर्स में और 303 नेवी में हैं।

चीन 3,304 एयरक्राफ्ट के साथ तीसरे नंबर पर चीन है। इसमें एयरफोर्स के 2,010, आर्मी के 859 और नेवी के 435 एयरक्राफ्ट शामिल हैं।

इस लिस्ट में भारत चौथे स्थान पर है और उसके पास 2,296 सैन्य विमान हैं, जिनमें से 1,776 वायु सेना, 267 सेना और 253 नौसेना के विमान हैं।

जापान के पास 1,459 विमान हैं, जिनमें से 750 वायु सेना के पास, 410 सेना के पास और 299 नौसेना के पास हैं।ये पांचवें स्थान पर है।

छठे स्थान पर पाकिस्तान के पास 1,434 सैन्य विमान हैं। इनमें वायु सेना के 843, सेना के 547 और नौसेना के 44 विमान शामिल हैं

दक्षिण कोरियाई वायुसेना के पास 1,171 विमान हैं।इनमें से 452 वायुसेना में, 618 थलसेना में और 72 नौसेना में तथा 29 अन्य इकाइयों में हैं।ये सातवें स्थान पर है।

आठवें स्थान पर मिस्र के पास 1,080 सैन्य विमान हैं और ये सभी वायुसेना के अधीन हैं। नौवें पर तुर्की के पास 1,069 विमान हैं, जिनमें 615 वायुसेना, 406 थलसेना और 48 नौसेना के विमान शामिल हैं।

दसवें स्थान पर फ्रांस है, जिसके पास 972 सैन्य विमान हैं। इनमें वायुसेना के 492, थलसेना के 314 और नौसेना के 166 विमान शामिल हैं।