Inkhabar Hindi News

हर शिव भक्त को ज़रूर करने चाहिए इन 10 पावन धामों के दर्शन!

केदारनाथ मंदिर  उत्तराखंड में हिमालय की गोद में मंदाकिनी नदी के पास स्थित है. यह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक और चार धामों में शामिल है.

काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी के तट पर स्थित है. इसका स्वर्ण जड़ित शिखर और महत्व दुनिया भर में प्रसिद्ध है.

सोमनाथ मंदिर गुजरात के वेरावल में स्थित यह मंदिर शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है.

महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे बसा है. यहां की प्रसिद्ध भस्म आरती देखने दूर-दूर से लोग आते हैं.

रामनाथस्वामी मंदिर तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप पर स्थित है. इसका विशाल गलियारा और सुंदर वास्तुकला बहुत प्रसिद्ध है.

ओंकारेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के बीच 'ॐ' आकार के द्वीप पर स्थित एक ज्योतिर्लिंग मंदिर है.

अमरनाथ गुफा जम्मू और कश्मीर में पहाड़ों के बीच स्थित प्राकृतिक बर्फानी शिवलिंग का पवित्र तीर्थस्थल है.

मुरुदेश्वर मंदिर कर्नाटक में अरब सागर के तट पर स्थित है, जहां भगवान शिव की बहुत विशाल और सुंदर प्रतिमा है.

घृष्णेश्वर महादेव मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) के पास वेरुल में स्थित अंतिम ज्योतिर्लिंग है.

Read More