Inkhabar Hindi News

इन 5 हैक्स से बनेगी मोटी मलाई, निकलेगा ज्यादा घी

हमेशा फुल क्रीम दूध या भैंस के दूध का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा सबसे ज्यादा होती है

दूध उबालने के लिए हमेशा चौड़े मुंह वाले और भारी तले के  बर्तन का इस्तेमाल करें

दूध को हमेशा मध्यम आंच पर उबालें। जब दूध में पहला उबाल आ जाए, तो गैस को बिल्कुल धीमा कर दें और उसे कम से कम 5 से 7 मिनट तक पकने दें

दूध उबलने के बाद हमेशा उसे एक जालीदार ढक्कन से ही ढकें, ताकि भाप आसानी से बाहर निकल सके

दूध को कम से कम 8 से 10 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में रखा रहने दें। फ्रिज की ठंडक दूध के सारे फैट को सिकोड़ कर एक जगह इकट्ठा कर देती है।

Read More