✕
रजत दलाल का थार पार्किंग को लेकर विवाद
Shristi-s
Aug 30, 2026
Aug 30, 2026
Shristi-s
रजत दलाल की थार पार्किंग को लेकर विवाद
बिग बॉस 18 के फेम रजत दलाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है.
वजह है फरीदाबाद के पार्किंग विवाद का उनका एक वीडियो, जिसमें वह अपनी थार से दूसरी कार को साइड करते नजर आ रहे हैं.
रजत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्किंग की तस्वीर शेयर की. उनकी थार के आगे-पीछे कारें खड़ी थीं.
इसके साथ रजत ने लिखा कि रोज का ड्रामा है यार, इतनी बड़ी पार्किंग में इतनी गाड़ियों में मेरी ही गाड़ी मिलती है हमेशा.
रजत के मुताबिक, वह करीब 45 मिनट तक दूसरी गाड़ी के मालिक का इंतजार करते रहे.
रजत ने दावा किया कि कार पर कोई कॉन्टैक्ट नंबर भी नहीं था, जिससे मालिक से संपर्क किया जा सके.
लंबे इंतजार के बाद रजत दलाल ने अपनी थार से सामने खड़ी कार को टक्कर देकर रास्ता बनाया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. विवाद बढ़ने के बाद रजत ने सफाई दी.
उन्होंने लिखा कि ये कोई प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं है. ये हाल पार्किंग का यहां रोज होता है... एक लिमिट होती है हर चीज की.
रजत दलाल का थार पार्किंग को लेकर विवाद
Read More
भुनी अदरक खाने के फायदे
डिंपल कपाड़िया ने अक्षय खन्ना के साथ रोमांस को क्यों किया मना?
शुक्रवार को ओटीटी पर 6 फिल्में हो रहीं रिलीज
6 हसीनाएं, जिन्होंने फिल्मों में निभाई चुड़ैल और भूतनी के रोल