अभिनेता-पॉलिटिशियन राज बब्बर फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहे. चलिए एक नजर डालते हैं उनके जीवन पर.
अभिनेता ने साल 1977 में फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की.
उन्हें अपनी पहली सफलता बीआर चोपड़ा की फिल्म 'इंसाफ का तराजू में' एक दुष्कर्मी की भूमिका निभाई थी, जिसने उन्हें काफी पहचान दिलाई.
साल 1980 में बी आर चोपड़ा के निर्देशन में फिल्म 'इंसाफ का तराजू' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक सीन था, जिसमें रमेश आर गुप्ता (राज बब्बर) को जीनत अमान से जबरदस्ती करना था.
अभिनेत्री स्मिता पाटिल को शादीशुदा एक्टर राज बब्बर से प्यार हो गया था, जो उस वक्त अपनी पत्नी नादिरा बब्बर के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे. फिर राज बब्बर भी उन्हें दिल दे बैठे. अभिनेता ने स्मिता पाटिल से शादी करने के लिए अपना घर छोड़ दिया.
राज बब्बर और स्मिता पाटिल की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और प्रतीक बब्बर के जन्म देने के बाद ही अभिनेत्री की मौत हो गई. मात्र 31 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री की मौत हो गई थी.
राज बब्बर ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार विलन की भूमिका निभाई. वे 'इंसाफ का तराजू' के अलावा 'साजिश', 'आंखें', 'दलाल', 'अंदाज', 'द गैम्बलर', 'याराना', 'बरसात' जैसी फिल्मों में काम किया था.