Inkhabar Hindi News

आइवरी साड़ी में सुरभि ज्योति का प्रेग्नेंसी ग्लो वायरल

आइवरी साड़ी में सुरभि ज्योति का प्रेग्नेंसी ग्लो वायरल

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति पहली बार मां बनने जा रही हैं. इन दिनों उनकी प्रेग्नेंसी चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

इस दौरान एक्ट्रेस का लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

तो चलिए एक झलक एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट  पर डालें.

तस्वीरें शेयर करते हुए सुरभि ने लिखा कि खूबसूरत यादों को संजो रही हूं और शुक्रगुजार महसूस कर रही हूं.

आइवरी सिल्क साड़ी – फोटोशूट में सुरभि ने आइवरी सिल्क की साड़ी पहनी है; उनका शानदार और ग्रेसफुल लुक फैंस का दिल जीत रहा है.

मनमोहक तस्वीरें – जल्द ही मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है और तस्वीरों में उनके चेहरे का ग्लो सबका ध्यान खींच रहा है.

खूबसूरती से कैद – सुरभि ने इस खास सफर को कैमरे में बहुत खूबसूरती से कैद किया है, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं.

सादगी और शाही अंदाज़ का मेल – सादगी और शाही अंदाज़ के मेल ने उनके मैटरनिटी फोटोशूट को वाकई खास बना दिया है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.

सबकी पसंद – तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Read More