
गर्मी का पारा जैसे ही 40 पार करता है, ज्यादातर घरों में एसी फुलटाइम चलने लगते हैं
जब महीने का बिजली बिल ज्यादा आने लगे तो हम एसी की खपत को ही जिम्मेदार समझने लगते हैं
जबकि ऐसा नहीं है. हमारे घर में 5 अपलायंस ऐसे हैं जो कभी-कभी या रेगुलर चलते हैं और बिजली के बढते बिल के लिए जिम्मेदार हैं
AC डेली 7-8 घंटे चलता है, लेकिन इसके गलत तापमान और सेटिंग्स बिल को बढ़ा देते हैं. एसी की डेली खपत 16 किलोवाट तक हो सकती है
इलेक्ट्रिक ओवन या माइक्रोवेव ज्यादातर खाना गर्म करने के काम आता है. इसे एक घंटा चलाने पर ही 2.50 किलोवाट बिजली खर्च हो जाती है
खाने की बर्बादी रोकने के लिए फ्रिज में स्टोर करते हैं, जो 24 घंटे चलता है. इसका डेली पावर कंसप्शन लगभग 5.40 किलोवाट रहता है
ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में बिजली की खपतअलग होती है. 1 घंटे के हिसाब से वॉशिंग मशीन से 0.50 किलोवाट बिजली खर्च होती है
गर्मी में नहाने से लेकर खाने-पीने और दूसरे कामों में पानी ज्यादा यूज होता है, जिसके लिए मोटर या समर सिबल चलाने पर भी बिजली बिल ज्यादा आता है
बिजली की खपत को कम करने का एक मात्र तरीका यही है कि AC को 24 डिग्री पर चलाएं. सारे अप्लायंस को एक साथ न चलाएं. फ्रिज को बार-बार खोलने से बचें और वॉशिंग मशीन को फुल मोड में चलाएं.