Inkhabar Hindi News

कढ़ी, रायता, दही, छाछ- गर्मी में क्या है बेस्ट!

कड़ी पकौड़ा- दही और बेसन के मेल से बनने वाली ये डिश ठंडी तासीर की नहीं रह जाती. इसमें डलने वाले मसाले, तड़का और फ्राइड पकौड़े तासीर बदल देते हैं

प्रोबायोटिक से भरपूर दही गर्मी में पेट को ठंडा रखता है. ये इम्यूनिटी, डायजेशन और मूड को एनर्जाइस कर देता है. चीनी मिश्री मिलाकर खाने से डीहाइड्रेशन को रोकता है

यूंतो रायता दही से बनता है, इसमें खीरा, बूंदी, लौकी और पुदीना मिलाते हैं जो एक्सट्रा कूलिंग इफेक्ट देता है, भुना जीरा-काला नमक पेट के लिए अच्छे रहते है

छाछ को बनाने के कई तरीके हैं. कुछ लोग दही को पतला करके छाछ बनाते हैं. दोनों ही तरीकों से बनी छाछ पेट की गर्मी दूर करती है

पोषण विशेषज्ञ बताते हैं कि जब आप ठंसी तासीर और ज्यादा कूलिंग इफेक्ट देने वाले फूड की बात करते हैं तो सादा दही और वेजिटेबल रायता बेहतर ऑप्शन है 

इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट को ठंडा रखते हैं. डायजेशन इंप्रूव करते आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं

कड़ी पकौड़ा नुकसान नहीं करता लेकिन हफ्ते में 1 या 2 बार ही लंच में खाएं. ज्यादा सेवन करने से बचें

गर्मी में कूलिंग सोर्स के लिए दही और रायते को प्रायोरिटी दें. इनके भी ज्यादा सेवन से बचें. ये सर्दी, खांसी, जुकाम पैदा कर सकते हैं

Read More