Inkhabar Hindi News

गर्मी में भी ताकत देंगे ड्राई फ्रूट्स, ऐसे खाएं!

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मी में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कम ही करना चाहिए. सूखे ड्राई फ्रूट्स नहीं खाने चाहिए.

हालांकि आप चाहें तो गर्मियों के दिनों में ड्राई फ्रूट्स को रात भर पानी में भिगोकर और सुबह खाली पेट खा सकते हैं

भिगोने से ड्राई फ्रूट्स और नट्स की गर्म तासीर शांत हो जाती है और पाचन में सुधार होता है

गर्मियों में सूखे मेवों का पूरा फायदा उठाने के लिए रात में 6-8 घंटे भिगोएं, सुबह धोकर छिलका उतारें, दही या दूध में मिलाकर खाएं

आप भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को ठंडी स्मूदी, छाछ या दही के साथ भी मिला सकते हैं

गर्मी में 4-5 बादाम, 2 अखरोट और 3-4 किशमिश ही पर्याप्त हैं. इन सभी को भिगोकर ही खाएं

गर्मियों में काजू और पिस्ता जैसे गर्म तासीर वाले मेवे, बिना भीगे और रोस्टेड मेवे खाने से बचें क्योंकि डिहाइड्रेशन और मुंहासे हो सकते हैं

किशमिश को धोकर पानी में भिगोकर खाएं, यह लू से बचाने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है.

Read More