Inkhabar Hindi News

जब सुभाष घई और सलमान खान की हुई लड़ाई

जब सुभाष घई और सलमान खान की हुई लड़ाई

बॉलीवुड में सलमान खान और सुभाष घई दोनों ही बड़े नाम हैं, लेकिन एक दौर ऐसा भी आया था जब दोनों के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए थे.

मामला इतना बढ़ा कि एक पार्टी में दोनों के बीच झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया. दिलचस्प बात ये है कि कुछ समय बाद यही दोनों फिल्म युवराज में साथ काम करते नजर आए.

सुभाष घई के मुताबिक, 'युवराज' फिल्म बनने से पहले सलमान खान के भाई उनके पास आए थे. उन्होंने पूछा कि वह सलमान के साथ फिल्म क्यों नहीं बनाते?

घई ने भी जानना चाहा कि क्या सलमान उनके साथ काम करने में दिलचस्पी रखते हैं, क्योंकि उन्होंने इससे पहले उनके साथ कोई फिल्म नहीं की थी.

सलमान की हामी मिलने के बाद सुभाष घई ने कहानी लिखनी शुरू की. उनका मकसद सलमान को ऐसा किरदार देना था, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया था.

सुभाष घई ने बताया कि 'युवराज' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनके और सलमान के बीच विवाद हो गया था. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई.

घई के मुताबिक, यह घटना एक पार्टी के दौरान हुई थी, जहां सलमान काफी हाई (नशे) में थे. वह कुछ ऐसी बातें कह रह थे, जिन पर डायरेक्टर ने उन्हें रोकने की कोशिश की.

अगली सुबह सुभाष घई को सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान का फोन आया. सलीम खान ने बेटे को डांटने के बाद सलमान को सुभाष घई के घर जाकर माफी मांगने के लिए कहा.

सुभाष घई ने आगे बताया कि सलमान उनके घर आए और बेहद शालीनता से उनसे माफी मांगी. और साल 2008 में फिल्म रिलीज हुई.

Read More