Inkhabar Hindi News

धूप और पसीने से बेजान हो गई स्किन? ट्राई करें स्ट्रॉबेरी-शहद फेस पैक

तेज धूप, पसीना और धूल की वजह से स्किन बेजान दिखने लगती है. ऐसे में स्ट्रॉबेरी और शहद से बना फेस पैक चेहरे को फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है.

गर्मियों में चेहरे को दें नेचुरल ग्लो

स्ट्रॉबेरी में मौजूद नेचुरल तत्व स्किन को ताजगी देने में मदद करते हैं, वहीं शहद चेहरे की नमी बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

क्यों खास है स्ट्रॉबेरी फेस पैक?

स्ट्रॉबेरी फेस पैक बनाने के लिए, 2 ताजी स्ट्रॉबेरी, 1 छोटा चम्मच शहद,1 छोटा चम्मच दही चाहें तो कुछ बूंदें गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें.

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें शहद और दही मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. फेस पैक को हल्का और स्मूद बनाने के लिए इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की भी मिला सकते हैं.

ऐसे तैयार करें फेस पैक

चेहरे को पहले साफ पानी से धोकर सुखा लें. अब फेस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. इस फेस पैक को करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें.

चेहरे पर कैसे लगाएं?

अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. जलन या खुजली होने पर तुरंत चेहरा धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार किया जा सकता है.

इस्तेमाल से पहले रखें ये ध्यान

Read More