
यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन के एक्सपर्ट जैक मैक्नामरा कहते हैं कि बिजी रहने वालों के लिए एक्सरसाइज स्नैक यानी 1-5 मिनट की तेज एक्टीविटी काफी है
इसमें फास्ट एक्टीविटी, स्ट्रेचिंग, क्विक वॉक या सीढ़ियां चढ़ने-उतरने जैसी चीजें शामिल हैं जो बिल्कुल वर्कआउट नहीं करने वालों के लिए बहुत इफेक्टिव साबित होती है
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मिलिका मैक्डॉवेल कहती हैं कि जब चलने-फिरने की क्षमता अच्छी है तो पूरा फायदा उठाएं. डेली 5 मिनट की माइक्रो वॉक यानी 500 कदम जरूर चलें
एक्सपर्ट कहते हैं कि खाने के तुरंत बाद 5 मिनट की वॉक आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करती है
भारी-भरकम जिम करने के बजाए 20 मिनट के अंदर 4 तरह की एक्सरसाइज करके भी आप इंस्टेंट एनर्जी, हेल्थ और कमाल की फिटनेस अचीव कर सकते हैं
एक्सपर्ट बताते हैं कि सभी को रोजाना 7,000 कदम चलने की आदत डालनी चाहिए
सप्ताह में दो दिन खुद को 20-20 मिनट दें और बेसिक एक्सरसाइज, रनिंग, साइकिलिंग या स्वीमिंग जाने से भी लाभ होता है
खाली बैठे फोन चलाने के बजाए आप बॉडी के लिए पुशिंग और पुलिंग मूव्स, पैरों के अगले हिस्से के लिए स्क्वॉट्स और पिछले हिस्से के लिए डेडलिफ्ट कर सकते हैं