
आंवला, जिसे इंडियन गूसबेरी कहा जाता है, एक ऐसा फल है जिसे भारत में सदियों से सेहत के लिए अमृत माना गया है।
अक्सर लोग आंवले के फायदे तो जानते हैं, लेकिन इसे रोजाना खाने के आसान और स्वादिष्ट तरीकों के बारे में कम ही जानकारी होती है।
आंवला हर मौसम में अलग-अलग रूपों में उपलब्ध रहता है और इसे कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
आंवला जूस सुबह खाली पेट पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है, पाचन तंत्र को सक्रिय करता है
आंवला मुरब्बा मीठा और सेहतमंद दोनों है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। इसे बनाने के लिए आंवलों को उबालकर चीनी या गुड़ की चाशनी में पकाया जाता है, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। सु
खट्टा-तीखा आंवला अचार खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
आंवला पाउडर सालभर इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है। इसे बनाने के लिए आंवले को धूप में सुखाकर बारीक पीस लिया जाता है।
आंवला कैंडी मीठी और हेल्दी स्नैक है, जो खासकर बच्चों को पसंद आती है। इसे बनाने के लिए आंवलों को उबालकर चीनी या गुड़ में लपेटकर सुखाया जाता है।