बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहती हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने का जन्म 2 जून, 1987 को पटना में हुआ था. अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में की थी.
उन्होंने 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी.
केबीसी 11 शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी सिन्हा से रामायण से जुड़ा एक सवाल पूछा. उन्होंने पूछा, 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' इसका जवाब एक्ट्रेस को नहीं पता था.
अभिनेत्री ने एक बार कहा, कभी कभी तैयार होने का वक्त नहीं मिलता, लेकिन ऐसा नहीं है कि जानबूझकर घर जाके भंगी बनके चली जाउंगी. इसकी वजह से वाल्मिकी समुदाय ने उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई और नाराजगी जाहिर की थी.
सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से एक निजी समारोह में शादी की थी. अंतरधार्मिक विवाह के कारण सोनाक्षी अक्सर इंटरनेट पर ट्रोलर्स की आलोचनाओं का शिकार होती रही हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने 15 साल के करियर में 25 फिल्में की हैं, जिनमें केवल 5 फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं हैं.