घर की सजावट के लिए लोग मनी प्लांट और बैम्बू प्लांट लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में स्नेक प्लांट को भी  शुभ माना गया है. मान्यता है कि यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक बन सकता है.

क्या आपने स्नेक प्लांट का नाम सुना है?

Inkhabar Hindi News

वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, स्नेक प्लांट घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक माना जाता है. इसे धन और बरकत से भी जोड़ा जाता है.

क्यों माना जाता है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार स्नेक प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण), दक्षिण या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि सही दिशा में रखने से करियर और कारोबार में आने वाली बाधाएं कम हो सकती हैं.

किस दिशा में रखें प्लांट?

स्नेक प्लांट को ऑफिस की डेस्क पर रखना भी शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इससे ऑफि का माहौल बेहतर होता है, मानसिक तनाव कम महसूस हो सकता है और उन्नति के अवसर बढ़ सकते हैं.

घर ही नहीं, ऑफिस में भी रखें

स्नेक प्लांट को बेहतरीन एयर प्यूरीफायर पौधों में गिना जाता है. यह घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

एयर प्यूरीफायर भी है स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट को ऐसी जगह रखें जहां हल्की प्राकृतिक रोशनी मिले. जरूरत से ज्यादा पानी न दें. वास्तु संबंधी मान्यताएं पारंपरिक विश्वासों पर आधारित हैं और इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तथ्य नहीं माना जाना चाहिए.

ध्यान रखें ये बातें

Read More