
लेमनग्रास के पौधे में सिट्रोनेला की तेज खट्टी गंध होती है जो सांप के शिकार में बाधा पैदा करती है. इसे सांप को भगाने वाले नेचुरल कंटेंट के तौर पर यूज किया जाता है
DRDO के डिफेंस साइंस जर्नल में प्रकाशित भारतीय शोधकर्ताओं के एक रिसर्च के मुताबिक स्वीट फ्लैग को बाच या बाचा के नाम से भी जानते हैं जो सांपों को दूर रखता है
लौंग के पौधे में यूजेनॉल नामक कंटेंट होता है जिसके संपर्क में आते ही सांप पीछे हट जाते हैं. सूखी लौंग या लौंग का तेल भी कारगर है
गेंदा के फूल और जड़ों में एक तीखी गंध होती है जो सांप और छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. ये गमले में आसानी से उग जाता है और घर के बाहर की सुंदरता बढ़ाता है
लहसुन के पौधे की पत्ती या कलियों को मसलने या कुचलने पर सल्फर जैसा तेज कंटेंट निकलता है जिसकी गंध सांपों को कन्फ्यूज कर देती है
स्नेक प्लांट की कोई गंध नहीं होती लेकिन इसकी नुकीली पत्तियों से सांप और छिपकलियां डरते हैं. घर के बाहर या बालकनी में लगाने से सुरक्षा होगी
दालचीनी के पौधे में सिनामाल्डिहाइड नामक कंटेंट पाया जाता है जो सांपों को पीछे हटने पर मजबूत करता है. इसके टुकड़े या तेल का यूज भी कर सकते हैं.