शिवांगी जोशी टीवी की दुनिया की जानी पहचानी अभिनेत्री हैं. उन्हें टीवी शो ‘ ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली.
शिवांगी जोशी आज सोमवार को एक्ट्रेस अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.
शिवांगी जोशी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो 'परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी' सीरियल से की थी.
साल 2016 में, उन्होंने स्टारप्लस के ' ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा सिंघानिया गोयनका का किरदार निभाना शुरू किया. नायरा के किरदार के लिए जोशी को कई पुरस्कार और नामांकन मिले.
एक्ट्रेस ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 17 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ था. वह उस लड़के से मिलने के लिए ट्यूशन बंक करके गई थीं.
यह बात उनकी मां को पता चल गई और उन्होंने एक्ट्रेस को मार लगाई थी. और खूब डांटा भी था.
शिवांगी जोशी के अभी तक कई अफेयर्स रह चुके हैं. उनका नाम मोहसिन खान के साथ जुड़ा. इतना ही नहीं वह कुशाल टंडन को भी डेट कर चुकी हैं.