
शहनाज टेलीविजन और पंजाबी इंडस्ट्री में तो नाम कमा चुकी हैं लेकिन अब बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने में लगी हैं
शहनाज गिल ने साल 2015 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और आज उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैन्स को सरप्राइज दिया है
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेडीशनल अवतार में तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें शहनाज ने सिंदूर लगाया है
गोल्डन कलर की डिजाइनर सूट के साथ शहनाज गिल ने ट्रेडीशनल नेकलेस, झुमके और माथे पर बिंदी लगाई है
एक्ट्रेस अपनी सिंदूर को फ्लांट करती नजर आ रही है जिससे फैन्स अंदाजा लगा रहे है कि शहनाज ने गुपचुप शादी रचा ली है
कई यूजर्स ने शहनाज को दिग्गज अभिनेत्री रेखा से कंपेयर कर दिया है जो अक्सर अपने कॉन्ट्रोवर्शियल रिलेशनशिप स्टेटस के बावजूद मांग में सिंदूर लगाती है
कुछ लोगों ने शहनाज से पूछ ही लिया कि क्या आपने शादी कर ली है? लेकिन शहनाज गिल ने न फोटो को कैप्शन दिया है और न ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट