सायशा सैगल, जिन्हें साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की वजह से जाना जाता हैं. आपको बता दें कि एक्ट्रेस का दिलीप कुमार और सायरा बानो से भी गहरा संबंध है. जानिए उनके बारे में.
सायशा सैगल का जन्म 12 अगस्त 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. वह अभिनेता सुमीत सैगल और अभिनेत्री शाहीन बानू की बेटी हैं.
सायशा का बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो से भी खास पारिवारिक रिश्ता है. सायरा बानो उनकी नानी की बहन हैं, इसलिए दिलीप कुमार उनके ग्रैंड अंकल और सायरा बानू ग्रैंड आंट थीं.
सायशा सैगल ज्यादातर साउथ फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाती हैं. उन्होंने 2015 में तेलुगु एक्शन-फैंटेसी फिल्म 'अखिल' से डेब्यू किया था.
उन्होंने दूसरी पॉपुलर तमिल फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें 'वनमगन', 'जंगा' और 'गजनीकांत' शामिल हैं.
साल 2016 में, सायशा सैगल ने अजय देवगन-स्टारर 'शिवाय' से बॉलीवुड में डेब्यू किया थी. इस फिल्म में उन्होंने अनुष्का की भूमिका अदा की थी.