Inkhabar Hindi News

कौन हैं संचिता बासु?

संचिता बासु इन दिनों वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' से चर्चा में हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

संचिता बसु का जन्म 24 मार्च 2004 को भागलपुर, बिहार, भारत में हुआ था।

उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत TikTok से की थी, उनका पहला वीडियो फरवरी 2019 में Tik Tok पर लॉन्च हुआ था।

कुछ दिनों बाद जब उनके तीन मिलियन फॉलोअर्स हो गए, तो भारत में Tik Tok पर बैन लगा दिया गया।

टिक टॉक बंद होने के कुछ दिनों बाद उन्होंने अपना पहला वीडियो स्नैक वीडियो पर डाला और उसके बाद वह स्नैक वीडियो पर अपना वीडियो डालती रही और फिर उसने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया.

इसके साल 2020 में ज़ी म्यूजिक कंपनी ने अपना एल्बम सॉन्ग 'फिर फिर उड़ना है' रिलीज़ किया, जिसमें संचिता बसु ने अपनी एक्टिंग से  लोगों का ध्यान खींचा.

फिर एक्ट्रेस 2022 में फर्स्ट डे फर्स्ट शो सीरीज में नजर आईं. इसके बाद 2024 नें ठुकरा के मेरा प्यार सीरीज से उनकी किस्मत बिल्कुल बदल गई.

Read More